सरायपाली : गोपाल लहरिया
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने के साथ भोजन में उनकी रुचि बढ़ाने के लिए न्योता भोजन शुरू किया गया है l
इसी तारतम्य में शास.प्राथ.एवं उच्च प्राथ.शाला केंदुढार में संकुल समन्वयक और अंग्रेजी शिक्षक देवानंद नायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी बच्चों को केला,सेब,संतरा, मिक्चर,मिठाई,केक, चॉकलेट,फाफड़ा प्रदान किया गया एवं संकुल समन्वयक देवानंद नायक ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया l
आभार प्रकट करते हुए शिक्षक सुंदर लाल डडसेना ने कहा कि देवानंद नायक के जन्मदिन पर सभी बच्चों को आंशिक न्योता भोज दिया गया।शाला परिवार और सभी बच्चों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन,सालगिरह,गृहप्रवेश या किसी भी अन्य कार्यक्रम में स्कूलों में न्योता भोज दे सकता है।इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अशोक साहू,प्रधान पाठक त्रय एम एच उस्मानी,चंदन सिंह रात्रे,प्रदीप सिंह ठाकुर,पवन यादव,गीता रॉय,भानुमती साहू,बर्थडे शिक्षक देवानंद नायक के साथ सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,सुलोचना मांझी,मीरा खंडेल और सुन्दर लाल डडसेना उपस्थित रहे।








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश