March 25, 2026

गांव मे अवैध शराब बिक्री से धौराभांठा ग्रामीण परेशान होकर कलेक्टर दफ़्तर पहुचे

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – वैसे तो पुलिस प्रशासन अवैध शराब पर लगातार कार्यावही करते आ रहे है लेकिन उसके बाद भी शराब तस्कर के हौसले बुलंद है बेखौफ़ होकर गांव मे बेच रहे शराब जिसको लेकर अब महिलाये उग्र हो चुकी ग्रामीणों ने कई बार गांव मे समझाइश दे चुके लेकिन बिक्री बंद नहीं हुई अब ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय का रुख किया है आपको बता दे सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौराभांठा के महिला सदस्यों ने शराब बंदी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्राम लाला धुर्वा व धौराभांठग में अवैध रूप से गाँव के अंदर शराब बिक्री हो रहा है जिसके तहत गाँव के अधिकांश व्यक्ति शराब पीकर गांव में दिन को भी और रात को भी अभद्र गाली गलौज, करके आम जनताओं को मार पीटकर रहें हैं जिससे हमारा जीवन यापन व गांव का जीवन खतरे कगार पर आ गया है। गांव मे अशांति फैल रही अपराध बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं ने शराब बंद करने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है वही कलेक्टर ने आश्वाशन दिया आबकारी विभाग को प्रेषित किया गया जांच कर शराबियों के ऊपर कार्यवाही करे। त्वरित कार्यवाही नहीं होने से आगे महिलाएं उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है।

ग्राम धौराभांठा की महिलाओ ने उठाई सराहनीय कदम

शराब की लत मे आज गांव के छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डूब चुके है और शराब की नशे मे धुत होकर अपना जीवन ख़राब कर रहे है और खासकर के 15 से 25 साल के युवा नशे का धीमा जहर उन्हें अन्दर से खोखला करता जा रहा है ऐसे मे अपने और अपनों की स्वास्थय की चिंता सरकार के साथ खुद को भी करना होगा सरकार तो कह रही शराब सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन उसे अपनाने वाला बहुत कम ही मिलेंगे ऐसे मे धौराभांठा ग्राम पंचायत की महिलाओ ने सराहनीय कदम उठाये है जिन्होंने शराब जैसे जहर के लिए आगे आकर विरोध किया इस कदम को अगर सही तरीके से अमल मे लाया जाये तो आज का ही नहीं कल की पीढ़ी तक इसके अच्छे संकेत मिलेगा शराब बंदी को लेकर सिर्फ धौराभांठा की महिलाओ को ही नहीं बल्की अन्य गांव की महिलाओ को आगे आना चाहिए और सिर्फ महिला समूह ही नहीं बल्की समुचिय वर्ग को आगे आना चाहिए