सारंगढ -आज कोसीर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की सभा है जिसमें वे स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आ रहे हैं ।देखा जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही नगर में मेला के मुद्दे को लेकर जबर्दस्त विरोध देखने में आ रहा है जो अब तक जारी है और कई नागरिकों ने इसके सम्बंध में कई वाट्सएप ग्रुपों से लेकर सोशल मीडिया और अखबारों में सुर्खियां बटोर रही है बताया जा रहा है महल और नगरवासी कई बार आमने सामने विरोध प्रदर्शन हो चुके है राज महल से लोगो का जुड़ाव नही होने से कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है ।बहरहाल अब देखना है कि जिस तरह से महल के विरोध में हवा चल रही है इसको सम्हाल पाएंगे ?आज सारँगढ़ कोसीर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ कांग्रेसीगण चुनावी सभा को सम्बोधित करंगे अब देखना है कितना संजीवनी फूंक पाते हैं ?

More Stories
ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही सरकार – बिनोद
शा. योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत हो – संजय पांडे
आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर