सारंगढ़ –लगातार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे आयुष्मान भारत योजना को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन अलग अलग विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और सीधे जनता से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है पिछले दिनों स्कूलो और आगनबाड़ी कर्मियों का दिया गया था उसी कड़ी मे आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 70 वर्ष एवम अधिक उम्र के हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन पूर्ण करने हेतु आज दिनाक 03.01.2025 को जनपद सभाकक्ष सारंगढ़ में जनपद सीईओ राधेश्याम नायक के सहयोग से जनपद सभा कक्ष मे सचिव, रोजगार सहायक, बिहान समूह की महिलाये, आवास मित्र, एवं अन्य जनपद मैदानी कर्मचारी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एव पूरे विकाशखण्ड में महाअभियान दिनाक 04.1.2025 को आयोजित किया गया है।

जिसमे समस्त आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य करेंगे शासन के मांसानुरूप जिले के स्वास्थय अमला भी लगातार निचले स्तर मे उतर कर कार्य कर रहे ताकि आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाने मे कोई भी वर्ग के लोग वंचित ना हो आज की भागदौड़ भारी जिंदगी मे लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन लोग गरीबी की वजह से इलाज से वंचित रह जाते है लेकिन सरकार ऐसे लोगो के लिए ही एक विशेष योजना चला रही आयुष्मान भारत योजना के नाम पर जिसको जमीनी स्तर मे भी यह योजना पहुंच सके उसके लिए शासन प्रशासन समय समय पर प्रशिक्षण के साथ जागरूक करती है









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न