सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जहां लोक निर्माण विभाग में सिर्फ एसडीओ पदस्थ था । ठेकेदारों को बलौदाबाजार जिला तो वहीं रायगढ़ जिला जाकर अपना कार्य करवाना पड़ता था । छग शासन ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लोक निर्माण विभाग हेतु उच्चाधिकारी का आदेश जारी कर दिया इसी क्रम में नवपदस्थ ई पीएल पैंकरा ने पदभार ग्रहण कर लियें है । पैंकरा साहब ने बताया कि – जिले के संवेदन शील कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर अब जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में विकास की गंगा बहेगी । जिला के सरिया , बरमकेला और सरसींवा में विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा । बरमकेला में पूर्व से बनी निरीक्षण कुटीर का अब दिन बहुरेगा , वही सारंगढ़ में विश्राम गृह के अलावा अब सारंगढ़ में सर्किट हाउस का निर्माण भी शासन के आदेश पर की जाएगी । इस नए जिले में अधिकारियों के लिए आवासीय व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा, साथ ही साथ शासन के द्वारा जारी विभिन्न विकास कार्यों को गति देते हुए समय सीमा पर पूरा करवाया जाएगा ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न