रायपुर गोडीहारी आग काण्ड से भी सबक नही ले रहा है विभाग
सालर– छतीसगढ राज्य विधुत मण्डल के सालर मे 33/11 उपकेन्द्र मे भारी अब्यवस्था देखने को मिल जायेगा और ये अब्यवस्था एक दिन भारी भी पड़ सकती है उपकेन्द्र मे सालर कनकबीरा फीडर का लाईन यहा से निकला है व दो बडा ट्रांसफार्मर से सालर व कनकबीरा फीडर का लाईन सप्लाई होता है मगर उपकेन्द्र के अन्दर सफाई न होने के कारण भारी मात्रा मे घास-फूस उगे है जिससे शार्ट सर्किट की संभावना बन सकती है कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है उपकेन्द्र मे बार बार ट्रिपिंग होना व चिन्गारी के साथ आग का गिरना कभी भी भारी अनहोनी घटना घट सकती है मगर विभाग के अधिकारी कर्मचारी को कोई मतलब नही है अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटता है तो आग की चपेट में लाखो का नुकसान तो होगा ही साथ ही जान माल की भी हानि होने की संभावना रहेगा इतना ही नही अभी भीषण गर्मी में आग लगती है तो वही आग लपटे सब स्टेशन से अगर बाहर चला जाता है तो समीप में ही जंगल से जुड़ा हुआ है जिससे वन में अगर आग लग जाने से वन विभाग को भी मुसीबत उठानी पड़ सकती है पर्यावरण का नुकसान अलग से झेलना पड़ेगा इन सबसे दूर अगर घटना घटती है तो बिजली सुविधा भी बाधित होगा जबकि इस भीषण गर्मी ने पल भर के लिए बिजली कटौती होता है तो लोग उमस से व्याकुल हो उठेंगे जनहित में देखते हुए बिजली विभाग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए ताकि आगामी दिनों की अनहोनी से बचा जा सके









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न