सारंगढ़ – 70 से अधिक उम्र के लोगो का घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान आज से शुरू हो चूका है जिसमे कई कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है अभियान की शुरवात मे ही सारंगढ़ SDM प्रखर चंद्राकर ने फिल्ड मे उतर कर आयुष्मान कार्ड बनाने कार्य की गति को देखा आपको बता दे आज एस डी एम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर (आई ए एस) द्वारा आयुष्मान कैम्प महाअभियान में ग्राम पंचायत लेन्द्रा ,कोसीर एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का औचक निरीक्षण किया जिसमें आयुष्मान पंजीयन कर रहे स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग के मैदानी कर्मचारियों के कार्यो को निरीक्षण किया । साथ ही अस्पताल के अलग अलग वार्डो का निरीक्षण कर पाए गए कमियों प्राथमिकता से दूर करने प्रभारी को निर्देश दिए। आज महाअभियान में कुल 1500 से अधिक कार्ड का पंजीयन किया गया तथा समस्त नागरिको से ज्यादा से ज्यादा कार्ड पंजीयन करवाने की अपील की ताकि उनको भी योजना अंतर्गत 5 लाख तक 70 वर्ष पूर्ण कर चुके हितग्राहियो एव अन्य पात्र हितग्राहियो मुफ्त इलाज का लाभ अस्पतालों में मिल सके साथ ही इसी प्रकार आगे भी आयुष्मान पंजीयन शिविर लगातार लगाने निर्देशित किया।










More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न