सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया है ।
जिसके अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सिंघोड़ा में विज्ञान सहायक शीशुपाल बिशी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को पूर्ण नेवता भोज में चावल,दाल, सब्जी,पूड़ी,मिक्चर,पापड़ एवं पौष्टिक भोजन खिलाया गया और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर बच्चे प्रसन्न हो गये।
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जन्मदिवस,शादी एवं शुभ अवसरों पर नेवता भोज देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई रत्तिलाल पटेल,कुन्ती चौहान,साकेत प्रधान,राम प्रसाद कलेत उपस्थित थे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न