सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र में जन समस्या को लेकर दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति ने सैकड़ो लोगों की सहायता करती आई है। इसी के साथ बीते दिवस एक वृद्ध महिला खेल भाटा मैदान सारंगढ़ के पास भटक रही थी जो बालपुर गांव की रहने वाली है। वृद्ध महिला के परिजन उन्हें घर से बेदखल कर दिया और वह सहारे की तलाश में सारंगढ़ में भटक रही थी। मार्गदर्शन फिजिकल एकेडमी के एक छात्रा कुहू दुबे ने मार्गदर्शन संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही संचालक महोदय ने रात्रि 11 बजे बेसहारा महिला को सियान सदन वृद्ध आश्रम कुधरी (सारंगढ़) में पहुंचाया और उन्हें भोजन करवाकर आराम कराया। वृद्ध आश्रम के संचालक भी उचित स्थान पर पहुंचे और पूर्ण रूप से मदद किया। बेसहारा महिला को सहारा देने वाले आश्रम के संचालक तथा उचित स्थान पर पहुंचने वाले ऐसे मार्गदर्शन को जन सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह