February 5, 2026

अभामा महिला सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक त्रिनेत्रा कोलकाता में संपन्न

खबर शेयर करें

रायगढ़ । पश्चिम बंगाल के उत्तर कोलकाता के आतिथ्य में अभामा महिला सम्मेलन की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक त्रिनेत्रा आयोजित की गई । राष्ट्रीय सलाहकार प्रेमा पंसारी और शारदा लखोटिया के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी, राष्ट्रीय सचिव निशा मोदी, राष्ट्रीय संपादिका सोनल मोती, स्वेता मोर सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनें और 10 प्रदेशों से आयी हुई राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति में सम्मेलन के कार्यों पर प्रकाश डाला गया । छग प्रान्त भी इस बैठक मे भागीदारी रही ।इस दौरान अंजू जी ने आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन करते हुए कई विषयों पर चर्चा की । राष्ट्रीय सचिव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि – बीते 1 साल में पूरे राष्ट्र से 98 नेत्रदान और 6 देहदान के अलावा एक करोड़ से अधिक के ऊपर पूरे राष्ट्र में कार्य हुए हैं , वहीं ड्रीम प्रोजेक्ट हरित क्षेत्र गठन के अंतर्गत 122 हरित क्षेत्र गठित हुए हैं और सुई धागा के अंतर्गत 200 सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुले। इस अवसर पर सभी प्रदेशों की लुप्त होती मिठाई की प्रदर्शनी लगायी गई जिसमें छग प्रदेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छग प्रदेश की तरफ से खुरमी, अनरसा, खाजा, करी लड्डू और पूरण लड्डू को प्रदर्शित किया गया। छग प्रदेश से राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रकल्प सह प्रमुख उषा अग्रवाल, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष सरोज सुनालिया, प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल और प्रांतीय सचिव सरोज अग्रवाल बैठक में उपस्थित हुए।