सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कनकबीरा में 21 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे से 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन गोमर्डा क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थुरिया एवं त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के संयोजन से किया जा रहा है जिसमें मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चिन्हांकन कर निःशुल्क आपरेशन भी कराया जायेगा ज्ञातव्य है की इसके पूर्व उनके जन्मदिन 6 अक्टूबर 2024 को भी उक्त शिविर आयोजित की गई थी जिसमें 30 बुजुर्गों का निःशुल्क आपरेशन कराकर आंखों में छाई अंधियारे को दूर करने में अपना योगदान दिया था इस संबंध में रामकुमार थुरिया ने जानकारी देते हुए बताया की जनसंपर्क के दौरान गांव में कई ऐसे बुजुर्ग मिले हैं जिनको आंखों में परेशानी है ठीक से देख नही पा रहे हैं कई क्षेत्रों से फिर से शिविर लगाने के लिए फोन आ रहे हैं उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नेत्र जांच शिवीर का आयोजन किया गया है क्षेत्र प्रबुद्धजनों से निवेदन है की अपने गांव के मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की जानकारी दे कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह