सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 53 पर आज सुबह यात्री बस खड़े ट्रक से जा टकराई l
दुर्घटना में बस में सवार एक बच्ची की मौत हो गई,जानकारी अनुसार उसी बस वाहन चालक की बच्ची की मौत हो गई है,उसी बस में सवार 43 यात्रियों को चोट आई है,जिनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार बस वाहन क्रमांक CG 23 N 2400 दुर्ग से पुरी जा रही थी,रास्ते में सुबह करीबन चार बजे सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से करीबन 200 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक से बस जा टकराई,दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गई l
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया l
राजस्थान में रजिस्टर ट्रक (RJ 17 GA 5673) बीते दो दिनों से खराब हालत में खड़ा था l

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह