सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में भूपेन्द्र सिंह नेताम सहायक शिक्षक द्वारा शास.प्राथ.शाला मुड़पहार(केजुवां) और आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को चावल,दाल,मटर पनीर की सब्जी, टमाटर चटनी,पापड़,सलाद पूर्ण नेवता भोज कराया एवं सभी बच्चों को कॉपी,पेन प्रदान किया गया । इस अवसर पर संकुल समन्वयक केजुवां भोलानाथ नायक,पुरषोत्तम पटेल(संकुल समन्वयक जम्हारी) खिरोद्र जेरी(प्रधान पाठक )नीलम भोई,सविता भोई,विद्याधर यादव उपस्थित रहे एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इसी प्रकार संकुल केंद्र तोरेसिंहा के शास.प्राथ.शाला गोहिरापाली के प्रधान पाठक टिकेलाल भोई के सुपुत्र धरणीधर भोई के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को खीर,पुड़ी और मिष्ठान का वितरण किया गया एवं बच्चे स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन ग्रहण कर खुशी से झूम उठे और उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न