सरायपाली : गोपाल लहरिया
जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र क्रमांक 04 के आगामी चुनावों में प्रिया सुरज नायक ने अपना नामांकन आज दिनांक 30.01.2025 दिन गुरुवार को दाखिल कर दिया है।
आज सुबह से ही क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल था,जब सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रिया सुरज नायक जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचीं।
उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
नामांकन रैली में दिखा जोश
प्रिया सुरज नायक ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नारे लगाते हुए निकले रैली में युवाओं,महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।
समर्थकों ने नायक के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देंगी।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिया सुरज नायक ने कहा “मेरा लक्ष्य क्षेत्र के विकास और हर वर्ग के जन कल्याण के लिए काम करना है और मैं सभी लोगों के विश्वास पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। हमारी प्राथमिकता शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार करना है।
नायक के समर्थकों ने दावा किया है कि उनकी लोकप्रियता और सेवा कार्यों के कारण वे इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी। समर्थकों ने उनके पिछले कार्यों को सराहते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के लिए तत्पर रही हैं।
क्षेत्र में बढ़ा चुनावी तापमान
प्रिया सुरज नायक के नामांकन के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं एवं अन्य प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के बीच भी सक्रियता बढ़ी है।
अब देखना यह होगा कि क्षेत्र के मतदाता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं।
नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रिया सुरज नायक अब घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगी एवं उनका कहना है कि वे हर घर तक पहुंचकर अपनी योजनाएं और विजन साझा करेंगी।
जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र क्रमांक 04 का यह चुनाव विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर आधारित होने की उम्मीद है एवं प्रिया सुरज नायक की सक्रियता और समर्थन ने इस चुनाव को और रोचक बना दिया है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न