सरायपाली – जनपद पंचायत सरायपाली के क्षेत्र क्रमांक 20 में आगामी चुनावों के मद्देनज़र आज दीपक साहू ने क्षेत्र क्रमांक 20 से जनपद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए जिन्होंने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना दिया।
नामांकन दाखिल करने के दौरान सरायपाली के मुख्यालय में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दीपक साहू ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा”यह चुनाव केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है।
मैं आपके विश्वास और समर्थन के बल पर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता हूं।”
दीपक साहू ने आगे कहा कि वह क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर काम करेंगे और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के हर वर्ग और समुदाय के लिए समर्पित रहेंगे।
रैली में दीपक साहू के समर्थकों ने इस रैली में भाग लिया,जो उनके प्रति जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है।
नामांकन प्रक्रिया के बाद दीपक साहू और उनके समर्थकों ने विजय का विश्वास जताते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उनके समर्थकों ने कहा कि दीपक साहू उनकी समस्याओं को समझने वाले और समाधान की दिशा में काम करने वाले सशक्त नेता हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में दीपक साहू का यह जनसमर्थन उन्हें क्षेत्र क्रमांक 20 से जीत दिला पाता है या नहीं।
क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक