सारंगढ़ । पंचायत चुनाव का बिल्कुल बज गया है जिपं में कुछ क्षेत्रों में जमकर खींचतान मच रही है । नया आरक्षण होने के बाद कई क्षेत्रों में जमे हुए नेताओं के नीचे से जमीन खिसक गई है । ये नेता आसपास के दूसरे क्षेत्र में किस्मत आजमाने का फैसला कर चुके हैं । क्षेत्र क्र. 9 में भी ऐसी स्थिति है । आरक्षण में बदलाव से कई पुराने कार्यकर्ता नेताओं की लॉटरी निकल गई है और तमाम सदस्यों में से 60% नाम शायद ही दोबारा नजर आए इस बार जिपं में नए चेहरे ज्यादा होंगे । भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला प्रवक्ता अरविंद हरीप्रिया और दसों मंडल के अध्यक्षों के द्वारा सर्वसम्मति से जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रों की घोषणा कर दी गई है । इसी कड़ी में क्रमांक 9 के लिए सरल , सहज , सुशिक्षित संजय भूषण पांडे का नाम जारी किए हैं । पांडे जी के द्वारा आज अपना नामांकन भरा जा रहा है ।
जिपं सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 के दौरा के दौरान पांडे जी को इस विषय की जानकारी मिली की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष परमानंद पटेल नहीं रहे । वे अपने दौरा छोड़ स्व. परमानंद पटेल के दाह संस्कार में शामिल हुए । ग्राम मौंहाढोंरहा खर्री होते हुए सालर , बटाऊपाली में पांडे जी ने बताया कि – भाजपा साय सरकार ने अपने 1 वर्ष में जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि – भाजपा केवल बोलती नहीं बल्कि करती भी है । अब हम इस मंत्र को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत जिपं तक पहुंच रहे हैं ताकि – हर पंचायत , हर जनपद क्षेत्र, हर गली यहां तक की हर घर में विकास की यह गुंज सुनाई दे । कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है । भाजपा का उद्देश्य है कि – हम सब मिल कर अपने गांव, जनपद और जिला पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और तीनों स्तरों पर एक मजबूत सरकार बनाएं ।








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश