गाँव भर की भारी समर्थन के साथ नामांकन दाखिल की
सिंघनपुर – उपतहसील कोसीर से लगा ग्राम सिंघनपुर पंचायत हर क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर निरंतर सफलता की सोपान की ओर अग्रसर हैं। लोकतंत्र में जनता हर पाँच वर्ष के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार चुनता है जो गाँव के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित हो, शिक्षा, सुख – शांति, सड़क -नाली, पानी जैसे अनेक मुद्दों को लेकर सामने आये तथा गाँव का सर्वांगीण विकास करवाएं। जिससे आने वाले समय में लोग उनके कार्यों को याद रखें। सरपंच केवल गली-नाली बनाने के लिए सीमित न रहे बल्कि सरपंच गाँव का आर्थिक, सामाजिक और नैतिक ढांचागत विकास भी कराये । गाँव में फैले सामाजिक बुराइयों को भी जड़ से खत्म कराये । गाँवों में साफ – सुथरा वातावरण पैदा करना है तथा ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक करना भी होता है। इस बार गाँव के लोकप्रिय शिक्षित और योग्य सरपंच प्रत्याशी के रूप में ममता हिजया आनन्द वर्मा ने भारी जन समूह के साथ जशपुर में अपना नामांकन दाखिल की । जोकि गाँव के विकास और मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी दावेदारी कर रही है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न