February 6, 2026

ग्राम कापुडीह में बसंत पंचमी के उपलक्ष पर सार्वजनिक सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

सरायली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापुडीह(सागरपाली)जो सरायपाली से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर यह गांव है,यह गांव इस क्षेत्र की पहली गांव है जो सरस्वती पूजा को बड़े व्यापक रूप से मनाते है और इस क्षेत्र में यह गांव सरस्वती पूजा महोत्सव कराने के नाम से प्रसिद्ध है l
इस गांव पर सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन लगातार 16 वॉ वर्ष होने जा रहा है जो प्रति वर्ष बसंत पंचमी के उपलक्ष पर त्रिदिवसीय होता है जो इस वर्ष आगामी दिनांक 03.02.2025 से 05.02.2025 तक होगा l
आयोजन में प्रथम दिवस दिनांक 03.02.2025 दिन सोमवार को कलश यात्रा सुबह 09 बजे एवं मूर्ति स्थापना दोपहर 12:30 बजे होगा और 06.02.2025 दिन गुरुवार को मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन संपन्न होगा l
सरस्वती पूजा में सम्मिलित होने के लिए दूर-दूर से लोग आते है और पूजा में सम्मिलित हो कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपना ज्ञान में वृद्धि करते है l
सरस्वती पूजा महोत्सव के दौरान रात्रि में लोगो के मनोरंजन के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार है –
प्रथम दिवस दिनांक 03.02.2025 दिन सोमवार भागवत कीर्तन,
द्वितीय दिवस दिनांक 04.02.2025 दिन मंगलवार छोटे-छोटे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तृतीय दिवस दिनांक 05.02.2025 माया स्टार मनोहर मांझी लोक कला मंच&आर्केस्ट्रा पुलेनी,गिधौरी जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) की शानदार प्रस्तुति होगी l
सरस्वती पूजा के उपलक्ष में लोगो के विशेष आकर्षण के लिए भव्य मीना बाजार का आयोजन दिनांक 02.02.2025 से 07.02.2025 तक आयोजन शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने मैदान कापुडीह में संपन्न होगा l