बसना : गोपाल लहरिया
जनपद पंचायत बसना के क्षेत्र क्रमांक 07 में आगामी चुनावों के मद्देनज़र आज रीनू गोपाल शर्मा ने क्षेत्र क्रमांक 07 से जनपद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए जिन्होंने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना दिया।
रीनू गोपाल शर्मा ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा”यह चुनाव केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है।
मैं आपके विश्वास और समर्थन के बल पर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता हूं।
रीनू गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि वह क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर काम करेंगे और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के हर वर्ग और समुदाय के लिए समर्पित रहेंगे।
नामांकन प्रक्रिया के बाद रीनू गोपाल शर्मा और उनके समर्थकों ने विजय का विश्वास जताते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उनके समर्थकों ने कहा कि रीनू गोपाल शर्मा उनकी समस्याओं को समझने वाले और समाधान की दिशा में काम करने वाले सशक्त प्रत्याशी हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में रीनू गोपाल शर्मा का यह जनसमर्थन उन्हें क्षेत्र क्रमांक 07 से जीत दिला पाता है या नहीं।
क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन