February 5, 2026

IPL की तर्ज़ पर नवागढ़ प्रीमियर लीग का आयोजन,चौधरी स्ट्राइकर ने जीती क्रिकेट स्पर्धा

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

नवागढ़ क्रिकेट क्लब द्वारा IPL की तर्ज़ पर आयोजित नवागढ़ प्रीमियर लीग(NPL)ने क्षेत्रीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस क्रिकेट स्पर्धा में सरायपाली अंचल के साथ-साथ बसना,पिथौरा, झलप,महासमुंद,सारंगढ़ के 120 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया।
खिलाड़ियों को आठ टीमों में बांटा गया था,जो निम्न प्रकार से थे-
1,फुलझर टाइगर्स
2,चौधरी स्ट्राइकर
3,वृंदा वायकिंग
4,SS टर्मिनेटर
5,वृंदावन वारियर्स
6,CG 06 BULLS
7,कल्पना नर्सिंग होम
8,नवागढ़ लायंस
इन टीमों के बीच शानदार मुकाबले हुए लेकिन फाइनल मैच में चौधरी स्ट्राइकर और वृंदा वायकिंग के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
इस रोमांचक मुकाबले में चौधरी स्ट्राइकर की टीम ने जीत हासिल की और वृंदा वायकिंग को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
फाइनल मैच के दौरान कई उत्कृष्ट प्रदर्शन हुए एवं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशांक साहू को दिया गया जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया।
बेस्ट फील्डर का पुरस्कार हेमसिंह को मिला जबकि बेस्ट गेंदबाज का खिताब रिंकू मिश्रा के नाम रहा। बेस्ट कीपर का पुरस्कार उत्तम को दिया गया और बेस्ट बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी शशांक साहू को मिला।
समापन समारोह में आयोजक टीम के सदस्य,ग्रामवासी और सम्मानित अतिथियों ने हिस्सा लिया और इस मौके पर गुलाब पटेल,टेकलाल पटेल,मदन लाल पटेल,रिक्की अग्रवाल,सुखसागर साहू,मनोज पटेल,छत्रपाल पटेल,उमाशंकर पटेल,ऋषि प्रधान,अजीत चौहान,पूर्णानंद भोई और भानु बरिहा उपस्थित थे।
इस आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों का धन्यवाद किया और अगले साल एक और शानदार आयोजन की उम्मीद जताई।
नवागढ़ प्रीमियर लीग ने क्रिकेट के प्रति क्षेत्रवासियों के उत्साह को और बढ़ा दिया है एवं यह आयोजन आने वाले वर्षों में एक महत्वपूर्ण क्रिकेट उत्सव के रूप में स्थापित होने की संभावना रखता है।