सारंगढ़ – जैसी जैसी मतदान नजदीक आता जा रहा वैसे ही भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी सत्ता की गुल्लक बटोरना शुरू कर दिया नाम वापसी की अंतिम दिन में सारंगढ़ जनपद क्षेत्र क्रमांक 06 में दावेदारी करने वाले प्रत्यासियों ने अपना नाम वापस ले लिया और विकासखंड सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 टिमरलगा से श्रीमती शशि कला मनोज बसंत निर्वाचित हुए उसके बाद कांग्रेस दल के नेताओ ने फूल माला के साथ स्वागत किया बधाई दी लेकिन रात बिता नही सिक्के के पहलू बदल गया निर्विरोध बनी जनपद सदस्य शशिकला मनोज बसंत ने भाजपा को अपना समर्थन प्रदान कर दिये है ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका है कांग्रेस खाता खोला था लेकिन अब वही खाता भाजपा का बन गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा के श्री ज्योति पटेल ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधिप्रकोष्ठ भुवन लाल जी मिश्रा ,विधानसभा संयोजक दुर्गा प्रताप सिंह विधानसभा संयोजक, आरटीआई प्रकोष्ठ भाजपा और सुंदरमणी पटेल जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा उपस्थित थे निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किये









More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद