बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने बागी नेता झूमुक साहू को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 6 साल तक पार्टी का बाहर रास्ता दिखा दिया गया है साथ ही बिलाईगढ़ नगर पंचायत के दो उम्मीदवार को भी पार्टी ने किया निष्कासित

भाजपा से बगावत की सजा
झूमुक लाल साहू ने पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। स्थानीय लोगों का मानना था कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो भाजपा में फिर से शामिल हो सकते हैं। लेकिन भाजपा ने इस संभावना को खत्म करते हुए उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की। पार्टी के इस कदम से झूमुक लाल साहू के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं, जिससे उनके लिए जीत की राह नामुमकिन हो गया है..

नगर पंचायत पवनी में भाजपा की पकड़ मजबूत
नगर पंचायत पवनी भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। इस बार पार्टी ने कुलदीपक साहू को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जिनकी स्थिति मजबूत बताई जा रही है। कुलदीपक साहू को भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
जनता के बीच विकास को लेकर चर्चा
स्थानीय जनता का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में नगर पंचायत पवनी में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। लोग अब चाहते हैं कि इस बार भाजपा प्रत्याशी जीतकर नगर पंचायत में नई विकास गाथा लिखें। भाजपा का राज्य और केंद्र में सत्ता में होना भी स्थानीय मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है।
राजनीतिक समीकरण और संभावित परिणाम
भाजपा के इस फैसले से पवनी के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। पार्टी अनुशासन के तहत बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है, जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इसमें दो लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। वही वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा का वरिष्ठ नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है रामकृष्ण साहू को भी 6 साल के लिए निष्कासित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है अब इसमें भाजपा को चुनाव जीतने का रास्ता साफ हो गया है..








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न