सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापुडीह जहां प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी किंग इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा स्व.दामोदर पटेल की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12.02.2025 से किया जा रहा है जिसमे प्रथम इनाम 7000,द्वितीय 3000,तृतीय 1500 एवं चतुर्थ 1000,(कुलेश्वर पटेल पेंटर ठेकेदार द्वारा) रखा गया है l
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोना राजकुमार पटेल(सरपंच प्रत्याशी ग्राम पंचायत दुर्गापाली)एवं विशिष्ट अतिथि कौशिल्य खेत्रो पटेल(सरपंच प्रत्याशी ग्राम पंचायत दुर्गापाली)के द्वारा किया गया जिसमे अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की सभी खिलाड़ियों में खेल भावना होनी चाहिए और अपने लक्ष्य प्राप्ति तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक खेलना होगा तभी विजय को प्राप्त करेंगे एवं सभी को अच्छा से खेल प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जिसमे किंग इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सेवकराम निषाद,कमल निषाद,गणेश राव,गोवर्धन,भुवनेश्वर,नुरपाती,राजकुमार,पंकज,बबलू,रोशन,जतिन,कुलेश्वर,बंशी,त्रिलोचन,अनिल, निलाम्बर,तरुण और बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन