महासमुंद/सरायपाली : गोपाल लहरिया
छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10 नगर निगमों,49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी जो कि शाम 5 बजे तक चली। बता दें कि इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं और 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। लोकतंत्र के महापर्व पर आज लगभग सभी मतदाताओं ने भी अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किए होंगे ।
इस दौरान पत्रकारों और कलाकारों का महासंघ ‘छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महासमुन्द जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट्(आयुष)पत्रकार ने वार्ड नं. 08 शास्त्री नगर सरायपाली के स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदान किया।
छायाकांत भटट्(आयुष)ने सरायपाली/महासमुन्द की जनता से अपील करते हुए कहा कि हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए इससे शहर की दशा दिशा तय होती है।
“नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है और आप भी मताधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र के इस पावन उत्सव को सफल बनायें।”
“विकसित सरायपाली एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हुए समर्पित नगर सरकार चुनने में अपना योगदान दें।”

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन