बिलाईगढ़ – नगर पंचायत पवनी में वर्तमान में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में कुलदीपक साहू और 11 पार्षद चुन कर आए हैं इसके बाद नवनिर्वाचित पार्षदों में गांव के विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । वार्ड क्रमांक 8 कर्मा माता वार्ड और वार्ड क्रमांक 10 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वार्ड वासियों को मिलने वाले पानी की पाइपलाइन बीते 1 वर्ष से नीचे दब जाने के कारण पाइप फुट गया था जिससे वार्ड वाशियो को गंदा पानी मिल रहा था जिसकी शिकायत बीते समय वार्ड वासियों ने पूर्व में रहे सरपंच और पंचों से की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को सुविधा मिल सके इसके लिए पाइप लाइन को उखाड़ कर खराब हुए पाइप को बदलकर नई पाइपलाइन लगाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 8 कर्मा माता वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद करन कुमार साहू ने कहा कि नगरीय निकाय निकाय चुनाव के दौरान लोगों के घर-घर पहुंच रहे थे तब लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया था इसके साथ ही पाइपलाइन फूट जाने की भी बात कही थी जिसे नाली का गंदा पानी उनके घर पहुंच रहा था तब चुनाव जीतने के बाद तत्काल कार्य करने का वादा किया गया था शपथ लेने से पहले ही यह कार्य हो रहा है जिससे वार्ड वासियों में भी खुशी का माहौल है। करन कुमार साहू ने आगे कहा कि नगर पंचायत पवनी के मतदाताओं ने ट्रिपल इंजन के रूप में कुलदीपक साहू को अध्यक्ष बना कर विकास कार्य करने का मौका दिया है नगर पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगा। मौके पर वार्ड क्रमांक 10 डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नवनिर्वाचित पार्षद प्रतिनिधि लोकनाथ साहू भी मौजूद है जिनकी उपस्थिति में कार्य किया जा रहा है वही इस दौरान नगर पंचायत पवनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीपक साहू और नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्रमांक 7 नंदकुमार साहू ने भी इस कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मजीद खान, नगर पंचायत पवनी के कर्मचारियों में खिलेश साहू, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, भवानी साहू तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।









More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान