February 6, 2026

छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सरायपाली इकाई की मासिक बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर चर्चा

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में सरायपाली ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक आज वन विभाग रेस्ट हाउस सरायपाली में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लहरे द्वारा की गई,जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूत रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस बैठक के दौरान जिले में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी इरफान शेख ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम करना है एवं उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें।
ब्लॉक उपाध्यक्ष नृपनिधि पांडेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना है और उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हित में कई अहम कदम उठाए जाएंगे।
ब्लॉक सचिव अजय चौहान ने बैठक के दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों में ब्लॉक सहसचिव सुरोतीलाल लकड़ा,मीडिया प्रभारी आयुष साहू, गोपाल लहरिया,अभिनय शाह,सुनील महापात्र,फागुलाल रात्रे,गणेश दास,झाषांक नायक,झनन कुमार प्रेमी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
संगठन के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं आगामी त्यौहार होली को शांति पूर्ण तरीके से मनाने एवं शांति पूर्ण तरीके से कवरेज करने का आग्रह किया l