सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला निर्माण के बाद प्रथम जिला पंचायत चुनाव में श्री संजय भूषण पाण्डे जी ने क्षेत्र क्रमांक 09 से जिला सदस्य निर्वाचित हुए है जिला सदस्य बनने के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत में प्रथम ज़िला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर संजय भूषण पाण्डे जी के पैतृक ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचगण एवं पूर्व सरपंच और ग्रामवासियों ने उनके निवास पहुंच कर उनको प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
बधाई देने पहुंचे संजय साहू ने आगे बताया कि संजय भूषण पांडे जी ग्राम पंचायत मोहतरा (न) के आश्रित ग्राम दुरूमगढ़ के गौटिया परिवार के सदस्य है एवं हमारे भटगांव बिलाईगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं इस क्षेत्र की आमजनों की समस्यायों का समाधान करते आ रहे है जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योगदान मिलेगा इस बात से क्षेत्र के आमजनों में भारी उत्साह है
संजय साहू ने आगे बताया की श्री संजय पाण्डे जी का खेती किसानी एवं क्रेशर उद्योग ग्राम पंचायत मोहतरा न दुरुमगढ़ में चल रहा है संजय भूषण पाण्डे जी का दुरुमगढ़ आना जाना लगा रहता है पैतृक ग्राम होने के कारण विशेष रूप से लोगो के समस्याओ का समाधान करते आ रहे थे अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद ग्राम पंचायत एवं भटगांव बिलाईगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यो को और गति मिलेगी








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश