ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीण कर रहे हैं विरोध
सारंगढ़– अंतर्गत ग्राम पंचायत खरीं छोटे में नल जल योजना के अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है यह निर्माण कार्य रुक-रुक कर चल रहा है और आधी रात को निर्माण कार्य जारी रहता है। जिसकी जानकारी खेम सिदार को होने पर आधी रात को हो रहे निर्माण कार्य को देखाऔर वीडियो बनाने लगे तब पानी टंकी में कार्य कर रहे मिस्त्री, मजदूर ने खेम सिदार को धमकी भरे अंदाज में बात कहने लगे कोई इंजीनियर हो क्या या कोई साहब हो कहकर भगा दिया गया और निर्माण कार्य बलपूर्वक जारी रखने का धमकी दे रहे थे। सुबह जब पंचायत के सरपंच, पंच एवं नागरिकों ने निर्माण कार्य हो रहे पानी टंकी के पास पहुंचे तब घटिया निर्माण की पोल खुली और जमकर ग्रामीणों ने विरोध किया।

खरी छोटे में आधी रात को होती है पानी टंकी का निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीण कर रहे हैं विरोध ठेकेदार की मनमानी चरम पर है ठेकेदार की मनमानी
दिख रही है आधी रात को किस तरह पानी टंकी का निर्माण कार्य रात के अंधेरे में करते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर आम जनता के लिए बन रही पानी टंकी का निर्माण किस तरह भ्रष्टाचार कर घटिया निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को शिकायत करने और नल जल योजना अंतर्गत पानी टंकी को गुणवत्ता पूर्वक निर्माण करने की बात को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कह रहे हैं।

क्या कहते हैं- धनी सौदागर कुर्रे
पानी टंकी में आधी रात को घटिया निर्माण के संबंध में सुबह ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण सभी पानी टंकी निर्माण हो रहे स्थान पर गए, जहां हमने देखा कि रात्रि में घटिया निर्माण कार्य किए थे। जो साफ तौर पर दिख रहे थे जिसे हमने तोड़कर गुणवत्ता पूर्वक निर्माण
करने के लिए बोला गया है ठेकेदार का कोई अता पता नहीं है।
क्या कहते हैं- खेम सिदार
पानी टंकी निर्माण हो रहे स्थान पर मैंने रात को गया था जहां मैं घटिया निर्माण हो रहे कार्य को रोकने की बात कही तब मुझे धमकी भरे अंदाज में निर्माण कार्य हो रहे स्थान से चले जाने के बात कही गई हमने सुबह जाकर हो रहे घटिया निर्माण पर खुलकर विरोध किया और दिन में काम करने एवंअच्छा काम करने बोला गया। उच्च अधिकारी को अवगत कराने की बात कही गई।
क्या कहते हैं- बीएल खरे एसडीओ पीएचई सारंगढ़
मैं फाउंडेशन चेक किया हूं अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है रूको मैं अभी देखता हूं।


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन