सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मार्च 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नागरिकों के सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय के पीजीएन पोर्टल, पीजी पोर्टल और ई-समाधान से प्राप्त आवेदन पत्रों और विभागीय कार्यों का विस्तार से समीक्षा किया। उन्होंने सभी आवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को कहा कि एक सप्ताह में सभी शिकायत का निराकरण होना चाहिए। यदि कार्यवाही लंबित रहा तो उस अधिकारी पर कार्यवाही किया जाएगा। अपको बता दे जिले में हजारों ऐसे आवेदन लंबित है जिसकी शिकायत करके जनता थक चुकी लेकिन समाधान नही हुआ था कई ग्रामीण तो कलेक्टर दफ्तर के पास भूख हड़ताल धरने, या कर नापते तक पहुंचे थे लेकिन अब तक उन्हे उनकी समस्या का समाधान हुआ और न ही न्याय मिला लेकिन देर सवेर अब जिला के कलेक्टर ने उन आवेदनों को संज्ञान लेना शुरु कर दिया है और साफ तौर पे जिस विभाग की शिकायत है उन विभागो के अधिकारियो को साफ निर्देश है की एक सप्ताह में सभी शिकायतों का निराकरण करे और ऐसा इसलिए हो रहा की अब प्रदेश सरकार यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद जिले में आकर लोगो की शिकायत और समस्याओं को सुनेगे साथ ही सरकार की योजनाओं का भी वास्तु स्थिति जानेंगे उसके लिए अब लगेगा हर जिलो में चौपाल अब अधिकारी को जागने की नौबत आ गई है अगर शिकायतों का निराकरण नहीं होगा तो लग सकती है कई अधिकारियो की क्लास खैर जिला प्रशासन ने तो साफ़ निर्देश दिए है अब देखना होगा की कितनी तेजी से शिकायतों का होगा निराकरण


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन