February 5, 2026

नगर में अवैध शराब, जुआ सट्टा और नशीली दवाइयों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध: सारंगढ़ के नगर पंचायत पवनी के पहले प्रस्ताव में अवैध शराब जुआ सट्टा और नशीली दवाइयां बना मुद्दा

खबर शेयर करें

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पहली बैठक हुई। जिसमें नगर पंचायत में अवैध शराब की बिक्री के साथ जुआ, सट्टा और नशीली दवाइयां का मुद्दा छाया रहा और पहले प्रस्ताव में अवैध शराब की बिक्री के साथ जुआ, सट्टा और नशीली दवाइयां को प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद नगर में अवैध गतिविधियों पर संलिप्त रहने वाले लोगों को नगर पंचायत में बुलाकर जनप्रतिनिधियों ने समझाइश दी है । और अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा और नशीली दवाइयां की बिक्री पर निगरानी भी की जाने का निर्णय लिया गया है।

नगर विकास के लिए बनाया गया अनुमानित बजट

नगर पंचायत परिषद की पहली बैठक में सबसे पहले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत पवनी के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मजीद खान की उपस्थिति में अपने अपने वार्ड और नगर में विकास कार्यों के बारे में चर्चा किया जिसमे सबसे पहले नगर पंचायत भवन का निर्माण, गार्डन का निर्माण, मिनी बस स्टैंड का निर्माण, कांप्लेक्स का निर्माण समेत सभी वार्डों में अन्य का निर्माण कार्यों के संदर्भ में चर्चा किया गया जिसे परिषद में स्वीकृति मिली । सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि नगर विकास के लिए सभी प्रतिबद्ध है। सभी जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर नगर विकास को प्राथमिकता देंगे। इस बैठक में उप अभियंता विजेंद्र गुप्ता, लेखाकार मणिशंकर साहू समेत अन्य नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

10 करोड़ 8 लाख का अनुमानित बजट स्वीकृत

बता दे की नगर पंचायत पवनी में पहली बार नगरीय निकाय का चुनाव हुआ है इससे पहले नगर पंचायत पवनी ग्राम पंचायत के रूप में जाना जा रहा था। नगरी निकाय चुनाव के बाद पहली बार 2025 26 का बजट यहां स्वीकृत हुआ लेखाकार मणि शंकर साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 10 करोड़ 8 लाख रुपए का बजट की जानकारी दी जिसे परिषद ने अपनी मंजूरी दी है ।