सारंगढ़ – छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के टीम प्रदेश के लाखों शिक्षकों के जायज मांगों व समस्याओं की निराकरण की मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज जी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को माननीय मुख्यमंत्री छग शासन, मुख्य सचिव महोदय, अपर मुख्य सचिव महोदय, संचालक महोदय के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षक पंचायत संवर्ग के समस्त शिक्षकों को 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किए किंतु पूर्व सेवाकार्य की गणना नहीं किए शासन से मांग करते है कि सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवाकार्य गणना कर समस्त लाभ प्रदान किया जाए।

स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति प्रक्रियाधीन है जिसके आरक्षण रोस्टर सहित पदोन्नति किया जावे जिससे आरक्षित वर्ग अजा. अजजा. के कर्मचारी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित न हो। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा SLP DIA RY NO 5555/2025 में दिए गए निर्णय या परिपालन किया जाए।
छ ग राज्य में 3000 बीएड धारी नियुक्त शिक्षकों को सेवा से पृथक किया गया है जिन्हें तत्काल सेवा में वापसी लिया जाए।
डी एड धारी शिक्षकों /व्याख्याता को भी व्याख्याता/प्राचार्य के पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
स्थानांतरण पर रोक हटाकर नवीन स्थानांतरण नीति के स्पष्ट प्रावधान किया जाए ।
छग राज्य के समस्त दिव्यांग शिक्षकों का देय दिव्यांग भत्ता बहुत कम अतः दिव्यांग भत्ता में वृद्धि की जाए।
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को तत्काल दूर करें।
श्रीमती सोना साहू द्वारा दायर याचिका पर माननीय है हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय आदेशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने शीघ्र आदेश जारी किया जाए
पंचायत संवर्ग रहे जिनकी मृत्यु हुई है ऐसे आश्रित परिवार को आज पर्यंत अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिले उन्हें भी जल्द योग्यता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावे।इत्यादि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, जिला संरक्षक क्रांतिकारी शिक्षक संघ एवं फेडरेशन जिला संयोजक फकीरा यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश, प्रांतीय सचिव प्रांतीय सलाहकार गजेन्द्र चौहान, विनोद कुमार कोसले, रामशरण भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष सारंगढ़ विमल अजगल्ले, प्रांतीय सह सचिव हुतेंद्र साहू, जिला संगठन मंत्री नंदकुमार बंजारे, लोकेंद्र पटेल जिला प्रभारी, श्रीमती दीपक महेश, श्रीमती कुमारी टंडन, श्रीमती उर्मिला अजगल्ले , शशिभूषण सिंह ब्लाक सचिव आदि अनेक शिक्षक साथी शामिल रहे ।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं