आज के दौर में चिकित्सा तथा कृषि के क्षेत्र में नर्सिंग एवं खेती का बहुत ही बड़ा महत्व एवं लाभ है। नर्सिंग करने के बाद लोग अच्छे जगहों पर नौकरी तथा रोजगार हासिल कर रहे हैं। परंतु बहुत सारे बच्चे ऐसे भी हैं जो पढ़ाई करना तो चाहते हैं परंतु उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाते तथा वे आर्थिक रुप जूझ रहे होते हैं। इन्हीं सभी को ध्यान में रखते हुए अराधना रुरल हेल्पेज फाउंडेशन ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्री नर्सिंग फ्री स्कॉलरशिप परीक्षा कराने का फैसला लिया और 28 मार्च 2025 को इस परीक्षा को निःशुल्क सुचारु रुप से संचालित कराया। यह परीक्षा सारंगढ़ के मार्गदर्शन इंस्टिट्यूट में संचालित कराया गया जहां प्री नर्सिंग तथा पी. ए. टी. की तैयारी कराई जाती है। इस परीक्षा में आराधना फाउंडेशन के तरफ से प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क प्री नर्सिंग तथा पी. ए. टी. की शिक्षा प्रदान की जाएगी। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करता है उसे स्कॉलरशिप के रूप में 50% फीस को देगी साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी 50% फीस देगी। ऐसे ही बहुत सारे विद्यार्थियों को आराधना फाउंडेशन स्कॉलरशिप के रूप में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करेगी। इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट के संचालक श्री इन्द्रजीत मनहर जी का विशेष रूप से सहयोग रहा है। साथ ही संस्थान के सभी शिक्षकों का भी सहयोग रहा है। इस परीक्षा को सफल बनाने में तोष कुमार भार्गे, अनुराधा स्वर्णकार, रवीना जांगड़े, आराधना साहू, मनीषा श्रीवास, दीपक पटेल और सुकांता दीदी साथ रहे। इसी के साथ आराधना फाउंडेशन तथा मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा