बिलाईगढ़ – विकासखंड बिलाईगढ़ के शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन सहायक शिक्षक और समग्र शिक्षक संगठन ने शनिवार को बालक शासकीय प्राथमिक शाला पवनी में होली मिलन सह वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में विकास खंड बिलाईगढ़ के सहायक शिक्षक प्रधान पाठक एवं शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायिनी मां वीणा पाणी के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। बुधनी अजय मैडम ने मां शारदे की सुन्दर वंदना प्रस्तुत की।
तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष सरयूकांत बंजारे से संगठन की वार्षिक गतिविधियों से परिचय कराया।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार डडसेना ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्य नारायण साहू ने कैलेंडर अनुरूप अपनी गतिविधियों संचालित करने तथा शिक्षकों की नवोदय परीक्षा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई देते हुए, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य निरंतर करते रहने हेतु प्रेरित किया।
सभी शिक्षक साथियों ने एक दूसरे के संग गुलाल लगाकर माहौल परस्पर सौहद्र पूर्ण बना दिया।
सभी ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार मिश्रा विधिक सलाहकार ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भारतमाता खटकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी लुकेश्वर प्रसाद साहू,जिला महामंत्री सरोजनी साहू, संरक्षक गिरीश साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,सचिव लाला प्रसाद बंजारे,ब्लॉक मीडिया प्रभारी अनिल कुमार साहू,प्रवक्ता च्यवन प्रकाश मनहर,महामंत्री संजीव राजेत्री,महासचिव भवानी प्रसाद साहू,सहसचिव शिवरी खटकर,जितेंद्र कुमार वैष्णव,सुनीता सोनवानी,राकेश कुमार बृजवानी, देवप्रसाद साहू,रविकांत कुर्रे, उत्तरा कुमार नवरत्न, योगिता सिदार सहित बड़ी संख्या में प्रधानपाठक सहायक शिक्षक,शिक्षक उपस्थित रहे।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न