बिलाईगढ़ – जब देश में शोषण अत्याचार उच्च नीच छुवाछूत जैसे जहरीले भावनाओ से लोग ग्रसित थे जीवन एक श्राप बन चूका था ऐसा दौर में एक दबे कुचले शोषित वर्गो के लिए समाज का मसीहा बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन इन बुराइयों को खत्म करने में न्यौछावर कर दिया और भारत का ह्रदय जिस से आज भारत देश धड़कता है भारत देश है तो संविधान उसकी आत्मा ऐसे संविधान लिखने वाले बाबा साहब को आज भूल रहे हम ऐसा इसलिए कह रहे की शोशल मीडिया में कुछ तस्वीर जमकर वायरल हों रही और चर्चा का विषय बना हुआ है अपको बता दे नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तहसील सरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रावन का है जहा ग्राम पंचायत भवन में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर ही नहीं लगाई गईं है देश के कई स्वतंत्रता सेनानी राजनेता के तस्वीर भले ही साफ़ दिखाई देता हो लेकिन जिसने देश को एक नई दिशा दी उसकी तस्वीर के लिए पंचायत भवन में जगह तक नही …आखिर ऐसा क्यों ?
जिनके द्वारा बनाये गये संविधान की बदौलत पंचायत समिति का गठन हुआ है आज उन्ही की हीं तस्वीर को हीं पंचायत भवन में नहीं लगाई जा रही यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है……आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा यह भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है?
आज जिसने पढ़ लिखकर शिक्षित होने का अधिकार दिया, आज जिसने चुनाव लडने का अधिकार दिया,, आज जिसने सबके लिए एक समान हक अधिकार दिलाया उसके साथ इस प्रकार से अपमान एक निंदनीय और दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होनी चाहिए
लगाई तस्वीर को निकाल दिया गया
नाम ना छापे जाने के शर्त में एक पंचायत प्रतिनिधि ने बतलाया की ग्राम पंचायत पेंड्रावन के पंचायत भवन में डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की तस्वीर लगाई गईं थी, लेकिन उसे किसी ने निकाल दी आखिर क्यों निकाला गया, क्या वजह थीं,
अगर तस्वीर लगाई गईं थी तो अब कहाँ है?अगर निकाली गईं तो किसके द्वारा निकाली गईं? कई तरह के सावल खड़े हो रहे तस्वीर निकालने के पीछे उसका मकसद क्या था ?इस प्रकार से संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान करने वाले के उपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए अब देखना होगा खबर चलने के बाद जिम्मेदार क्या कुछ कदम उठाते है









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न