पिथौरा/झलप : गोपाल लहरिया
झलप से कुछ दूरी पर चीरको ग्राम में 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया l
इस आयोजन में मुख्य रूप से आए हुए अतिथि के रूप में सरपंच खेमराज भट्ट,उप सरपंच दुष्यंत ध्रुव,हीरालाल जोगी,अश्वनी टुंद्रे,नानजी बागमरे,बसंत सिंह,द्रोण चंद्राकर,चिंता कुर्रे,भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष सोहन जांगड़े के नेतृत्व में डॉ.अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर,नारियल तोड़ कर,केक काट कर एवं संविधान का वाचन कर जन्म जयंती मनाया गया l
आए हुए अतिथियों का स्वागत नारियल,पुष्पगुच्छ एवं नीला गमछा भेंट दे कर सम्मानित किया गया एवं गांव से आए हुए बुजुर्गों का सम्मान श्रीफल दे कर सम्मान किया गया और साथ ही साथ पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को पेन,कॉपी,डायरी एवं महापुरुषों की बुक को साथ में देकर उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया गया।
आए हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए और अपने अधिकारो को संविधान पुस्तक को पड़कर अपना अधिकार के बारे में जानना चाहिए जिससे अपना हक की लड़ाई लड़ने में सहायक होगी,सभी नागरिकों को एक जुट होकर रहना चाहिए क्योंकि एकता में ही शक्ति है l
इस आयोजन में प्रमुख रूप से भीम आर्मी भारत एकता मिशन(कां.)से द्वारिका कुर्रे,सरोज कुर्रे,नरेंद्र कुर्रे,विकास कुर्रे,देव धीरे,टीकमचंद सोनवानी,विजय कुर्रे आर्यन कोसले, सिद्धार्थ मानव,टिकेश्वर लहरे,भागवत कोसले,संजू कुर्रे,खुशबू भट्ट,सरस्वती एवं अधिक संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे l

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन