सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विकास खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केंदुढार में एकलव्य सेवा संस्था ने सामाजिक सहयोग प्रस्तुत करते हुए,मृतक ओमप्रकाश दास निवासी केंदुढार जिसकी मृत्यु 08.04.2025 को हो गया था एवं दशकर्म कार्यक्रम 17.04.2025 को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मृतक के परिवार वालों को सहयोग के रूप में समिति द्वारा 50 किलो चावल और 1001 रुपए प्रदान किया गया है।
यह सहयोग संस्था के समाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है जो समय-समय पर गांव में इस प्रकार के पुनीत कार्य करती रही है l
इस अवसर पर एकलव्य सेवा संस्था के प्रमुख सदस्यों में दादुलाल वैष्णव,डिग्रीलाल साखरे,भोलानंद साखरे,फिनेश सिदार,खिलेश वैष्णव,राजीव साहू,दीपक वैष्णव,फागुलाल डड़सेना,संतोष चौहान,दिलीप डिंगरें,।
एकलव्य सेवा संस्था का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है बल्कि ग्रामीण समाज को आपसी सहयोग और सद्भाव के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।”
संस्था के इस योगदान को ग्रामवासियों द्वारा सराहा गया और सभी ने एक स्वर में संस्था की सतत सेवा भावना की प्रशंसा की।
एकलव्य सेवा संस्था इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इनकी संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षो से लगातार रक्तदान का कार्य कर रही है और जरूरत मंदो को रक्त की व्यस्था कराके रक्तदान का महान कार्य करते आ रहे है l

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह