बरमकेला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले के जनप्रतिनिधि द्वारा मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार शामिल हो रहे बरमकेला विकासखंड के ग्राम सहजपाली में कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण किया। श्रीमती सिदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए अपील किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शासन की योजना को ग्रामीण जनो को बताया श्रीमती इतवारी हेमलाल निषाद,सदमती गोपी निषाद,पूर्णिमा मोतीलाल सेट, रोजगार सचिव लता सिदार द्वारा सर्वे किया गया सभी बीजेपी पदाधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान