February 6, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में जिले में प्रथम स्थान से नवाजा गया!

खबर शेयर करें

सारँगढ -NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन), स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन दिनांक 23 एवम 24 अप्रेल को किया गया है । कलेक्टर डॉ संजय कुमार कौनोज के जिले मे पदभार ग्रहण करते ही जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन करने के निर्देश दिए हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने लगातार पिछले कुछ महीने से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं । जिला सलाहकार श्री कृष्ण पुरी गोस्वामी के निगरानी में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ मोहम्मद मसदुल हसन उस्मानी लखनऊ उत्तरप्रदेश एवं डॉ जाकिया सैयाद मध्यप्रदेश के द्वारा 23और 24 अप्रेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम का भ्रमण किया गया जिसमें दोनों जाँच कर्ता के दुआरा बारीकी से गोडम में मिलने वाली सुविधाओं जैसे कि। —ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे अहम शाखाओं का मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच किया गया एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के द्वारा हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन, मरीजों को दी जाने वाली पोषण आहार, पेयजल स्त्रोत, आईपीडी में भर्ती मरीजों के लिए बेड एवं बेडशीट, उनकी स्वच्छता, अलग-अलग दिवसों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट, प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया गया ।जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक में ज़िले में 88.99अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री ओमप्रकाश कुरेॅ, डॉ वाई के स्वर्णकार डॉ नकुल राम नॉरंगे जितेंद्र पटेल ग्रामीण चिकित्सा सहायक स्टाफ नर्स एवंती पटेल,नेत्र सहायक अधिकारी श्री गीता मनहर एम एल टी कपिल मिंज नरसिंग ऑफिसर प्रियंका खूटे लक्ष्मींन मनहर आर एच् ओ हेमलता साहू उमेश चौहान फार्मशिष्ट आयुष उपेंद्र तिवारी पर्यवेक्षक पुरूष नीतू शर्मा नीता गोसाई पर्यवेक्षक महिला कन्हैया लाल यादव वार्ड बाय
जे एस ऐ रामेश्वरी अम्बेडकर भवानी देवांगन सहायक ग्रेड3 तोषी टंडन जयदेव बंजारे कम्प्यूटर ऑपरेटर फूलाबाई साहू स्वच्छता कर्मी देवेश साहू चोकीदार एवम हमारे सेक्टर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ईशा पंकज कविता पटेल पूजा पटेल रजनी पटेल प्राप्ति नेताम आर एच् ओ महिला पुरूष पी पी साहू जयप्रकाश पटेल कृष्ण कुमार पटेल हीरालाल पटेल विमला खटकर रेखा चौधरी कमला ठाकुर का विषेश सहयोग रहा एवं सभी के कड़ी मेहनत का नतीजा है कि संस्था को यह सफलता प्राप्त हुआ ।