सारंगढ़ इस वक्त की बड़ी खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां से निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरसीवां स्थित शराब भट्ठी परिसर में कोदवा निवासी यशवत रत्नाकर नमक युवक पर 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों ने एक साथ लाट घुसों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद युवक लहूलुहान हालत में सरसीवां थाना पहुंचा। पुलिस ने तुरंत घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

वहीं, सरसीवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।









More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश