सारंगढ़=एक राष्ट्र एक चुनाव आज की आवश्यकता है। इससे न केवल होने वाली आर्थिक व्यय से बचा जा सकता है अपितु राष्ट्र के चतुर्दिक विकास को नई दिशा और गति मिल सकती है। जब राष्ट्र विकास की उच्चतम शिखर को छुएगा,देश का कोना कोना विकास की किरणों से आलोकित होगा।वन नेशन वन इलेक्शन की कल्पना समसामयिक है। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को संजीवीनी मिलेगी अपितु विकास के नए नए आयामों को गढ़ने का अवसर मिलेगा।उक्त बातें जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने गत दिवस सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में चौहान समाज के द्वारा आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में लोगे को जानकारी दी गई
आगे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकार के कामकाज आसान हो जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है जिससे विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी होने के कारण विकास कार्यों की गति पर विराम सा लग जाता है। फलस्वरूप विकास कार्य निश्चित समयावधि में पूरा नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश में लागू होती है तो सरकार नीति निर्माण और विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने ज्यादा ध्यान दे पाएगी।एक बार एक साथ चुनाव कराने से आर्थिक संसाधनों की बचत होगी जिससे विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने लोगो से आग्रह किया है कि एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करें और देश को मजबूत बनाने प्रधानमंत्री मोदी जी का साथ दे। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव को राष्ट हित का विषय बताते हुए मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की कल्पना को साकार करने चौहान समाज की भूमिका की सराहना की। चौहान समाज के द्वारा आयोजित आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी,भुवन मिश्रा, पुनीत राम चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल ,सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक