बसना : गोपाल लहरिया
वन मंडलाधिकारी वेंकटेश एम.जी.आई.एफ.एस.महासमुंद के निर्देशन पर दिनांक 14.05.2025 को रात्रि गस्त के दौरान लोहरसिंग से गढ़फुलझर मार्ग कुदारीबाहरा के पास संदिग्ध अवस्था में बोलेरो पिकअप की तेज रफ्तार में भागने के शंका पर पीछा करके ओवरटेक कर रोका गया,वाहन रुकते ही वाहन चालक गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गया l
वाहन को चेकिंग करने पर तेंदू लट्ठा 26 नग = 1.330 घ.मी.की इमारती तथा वाहन को जप्त कर पी.ओ.आर 19903/07 दिनांक 15.05.2025 को जारी कर वाहन एवं जप्तशुदा वनोपज को राजसात की कार्यवाही की जा रही है तथा वाहन मालिक व वाहन चालक एवं वनोपज मालिक की पतासाजी किया जा रहा है l
वन मंडलाधिकारी वेंकटेश एम.जी.आई.एफ.एस.विशेष निर्देशन तथा उप वन मंडलाधिकारी सरायपाली अनिल कुमार भास्करन के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी बसना सुखराम निराला के कुशल संचालन तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बसना बैजनाथ बारीक,देवानंद सोनी वन रक्षक हाड़ापथरा,टिकेश्वर साव वन रक्षक सरायपाली,कुंदनलाल पटेल भृत्य एवं वन रक्षक श्रमिको के सहयोग से कार्य संपन्न किया गया जिसमे सभी का सहभागिता सराहनीय रहा l

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक