बरमकेला/// अखण्ड नाम सकीर्तन यज्ञ बरमकेला विकास खंड के ग्राम – पंचायत दुलोपाली लगातार कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
भज – श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानंद। जप – हरे कृष्ण हरे राम श्री राधे गोविन्द ।।
श्री श्री अखण्ड रास, रासेस्वरी, वृन्दावन विहारिणी श्री राधिका रानी एवं अखिल ब्रम्हाण्ड नाम श्री कृष्ण की युगल स्वरूप श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से ग्राम दुलोपाली में 24 प्रहर नाम में सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य शामिल होकर पूजा अर्चना की और इस पावन अवसर पर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की और सहोद्रा सिदार श्रद्धा भाव से मंत्र जाप करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा भी की वहीं ग्रामीण जनता सहोद्रा सिदार को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुश नजर आए। श्रीमती सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य,रामरतन श्रीवास नारायण प्रधान महाराज बबलू पंडा जप पटेल अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



More Stories
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान