सरायपाली : खबर निरीक्षण
शासन के निर्देशानुसार सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र मांझी,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन.दीवान एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के मार्गदर्शन में भारतीय सेवा के सम्मान में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा नगरिको के लिए ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार द्वारा चलाया गया,इसमें भारत को सफलता मिली।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया और ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना करतूत का बदला भारतीय सेना,वायु सेना एवं नौ सेना ने साझा रूप से ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमे भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आतंकी लॉच पैड और आतंक के प्रशिक्षण देने वाले जगह को चुन-चुन कर मिट्टी में मिला दिया।
पाकिस्तान के हवाई पट्टी पर भी हमला कर उनके राडार और हवाई तकनीक को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर जहां एक ओर पाकिस्तान के सारे हथियारों ने घुटने टेक दिए,वहीं भारत की उन्नत सुरक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की एक गोली को भी भारत की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया।
आज का भारत सीमा सुरक्षा के मामले में कहीं आगे पहुंच चुका है और यह बात ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया तक पहुंची है इसी खुशी में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं
छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि,संस्था प्रमुख,प्राचार्य,प्रधान पाठक, व्याख्याता,शिक्षक ,सहायक शिक्षक,शिक्षिका,गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक