बसना : खबर निरीक्षण
सरायपाली विधान सभा अंतर्गत ग्राम बुधुडोंगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टप्रहारी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है l
संकीर्तन हरी नाम इस क्षेत्र की लोक प्रिय कार्यक्रम है जिसमें हरे राम,हरे कृष्ण का जाप निरंतर होता रहता है l
इस कार्यक्रम को देखने/सुनने के लिए भक्तगण/श्रद्धालु बड़े दूर-दूर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग आते है l
यह कार्यक्रम दिनांक 20.05.2025 दिन मंगलवार को कलश स्थापना एवं महामंत्र उच्चारण जाप से प्रारंभ होगा जिसमे आमंत्रित कीर्तन पार्टी है-
1,धरमपुर रंगीन डिस्को कीर्तन पार्टी
2, रेमणा रंगीन कीर्तन पार्टी
3,सनपाली रंगीन कीर्तन पार्टी
4,बिछिया लड़की कीर्तन पार्टी
5,बुधुडोंगर लड़की कीर्तन पार्टी
इन कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन किया जायेगा एवं पूर्णाहुति,हवन,दिनांक 21.05.2025 दिन बुधवार को समापन के पश्चात विशेष रूप से भंडारा होता है जिसमे पूरे गांव वासी/भक्तगण प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करते है l








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश