February 6, 2026

एकलव्य सेवा संस्था केंदुढार द्वारा दसकर्म कार्यक्रम में सहयोग

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

सरायपाली विकास खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केंदुढार में एकलव्य सेवा संस्था ने सामाजिक सहयोग प्रस्तुत करते हुए ग्राम केंदुढार निवासी मोहन चौहान के दादा सुंदरलाल चौहान का दशकर्म कार्यक्रम दिनांक 20.05.2025 को वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मृतक के परिवार वालों को सहयोग के रूप में समिति द्वार 2101 रुपए प्रदान किया गया है।
यह सहयोग संस्था के समाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है जो समय-समय पर गांव में इस प्रकार के पुनीत कार्य करती रही है l
इस अवसर पर एकलव्य सेवा संस्था के प्रमुख सदस्यों में डिग्रीलाल साखरे,भोलानंद साखरे,फिनेश सिदार,खिलेश वैष्णव,दादूलाल बैरागी,नरोत्तम वैष्णव,फागुलाल डड़सेना उपस्थित थे l
इस दशकर्म कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत केंदुढार के नव निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि रोहित साहू,पंच पुरुषोत्तम दास,कुर्ती राणा,कन्हैया डड़सेना,तेजकुमार ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया l
ग्राम पंचायत केंदुढार की नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती पूर्णिमा रोहित साहू भी इन कार्यक्रमों में उनकी उपस्थित रहीं और संस्था की इस पहल की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि “एकलव्य सेवा संस्था का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है बल्कि ग्रामीण समाज को आपसी सहयोग और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।”
संस्था के इस योगदान को ग्रामवासियों द्वारा सराहा गया और सभी ने एक स्वर में संस्था की सतत सेवा भावना की प्रशंसा की।
एकलव्य सेवा संस्था इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।