महासमुन्द : खबर निरीक्षण
20 माई 2025 दिन मंगलवार को शाम चार बजे ग्राम बेलसोंडा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,इस तिरंगा यात्रा में न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया बल्कि यह देशभक्ति प्रेम और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।
ग्राम बेलसोंडा की तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह और जोश इस बात का प्रमाण था कि देश और सेना के प्रति उनका प्रेम और समर्पण अटूट है।
यह यात्रा न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देता है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है और यह यात्रा ग्राम बेलसोंडा के बजरंग चौक से भाटा पारा स्वागत द्वार तक निकाली गई ।
इस दौरान यात्रा में राष्ट्रभक्ति,देशभक्ति के जयकारे लगाए गए वहीं वीर जवानों के शौर्य को सलाम किया गया एवं साथ ही साथ भारत माता की जय,जय जवान,हिंदुस्तान जिंदाबाद व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे ने लोगों के ऊपर देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की टीम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जवानों,पूर्व सैनिकों और वीर जवानों को दिया है।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करता है और भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ आतंकियों को कमर तोड़ने का काम किया है और हम सेना की शौर्य को नमन करते हैं।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न