महासमुंद : खबर निरीक्षण
महासमुंद जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने ग्राम बेलसोंडा की उन समस्याओं को लेकर विधायक राजू योगेश्वर सिन्हा जी से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
इस दौरान उन्होंने ग्राम की दो प्रमुख समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए विधायक जी से अनुरोध किया।
तालाबों का सौंदर्यीकरण और सुरक्षा
श्रीमती चंद्राकर ने विधायक जी को बताया कि ग्राम बेलसोंडा के दो तालाब नवा तालाब और मंडल तालाब NH 353 से लगे हुए हैं और ग्राम का मुख्य मार्ग बन गए हैं। उन्होंने मांग की कि इन तालाबों के किनारों में लगभग 20 नग खंबे और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएं जिससे ग्राम की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।
जल प्रदाय की समस्या का समाधान
इसके अलावा श्रीमती चंद्राकर ने ग्राम में ग्रीष्मकाल के दौरान जल प्रदाय करने के लिए महानदी जल आवर्धन योजना के तहत हमारे गांव से पाइपलाइन गुजरते महासमुंद नगर में पानी जा रहा है जहां पर हमारे गांव के स्कूल के पास कनेक्शन छोड़ा भी गया है जिसको जोड़ने की अनुमति की आवश्यकता है ।
उन्होंने बताया कि हमारे बेलसोंडा के रेलवे फाटक से लगा हुआ 3/50 एकड़ जमीन पर फील्डर प्लांट बना हुआ है और हम जनप्रतिनिधि वा ग्रामीण नगरपालिका से भी मांग कर चुके हैं हमारे गांव में वाटर लेवल बहुत कम है इस कारण बोर खनन में मुश्किल से पानी निकलता है व ग्राम में गर्मी के दिनों में जल स्रोतों के सूख जाने से पानी की किल्लत होती है जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है l
अगर जल आवर्धन योजना से पानी की छोड़े हुए कनेक्शन जोड दी जाए तो ग्रामीणों को काफी हद तक सुविधा होगी।
विधायक जी ने श्रीमती चंद्राकर की मांगों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे एवं विभागीय अधिकारियों से बात कर बहुत जल्द समस्या का हल करेंगे।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक