इस अभियान में कृषि ,बागवानी,पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग शामिल
सारंगढ बिलाईगढ़, 29 मई 2025/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर से रथ यात्रा को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ 29 मई से 12 जून 2025 तक गांव-गांव में जाएगा और वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद करेगी। अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सत्ताधारी दल के नेतागण ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गाप्रसाद ठाकुर, अजय गोपाल, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खुंटे, सतीश शर्मा, प्रहलाद आदित्य सहित उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, पशुधन के उप संचालक डॉ. महेन्द्र पांडेय शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान से देश के 700 से अधिक जिला, 731 केवीके, 113 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य देश भर के 1.5 करोड़ (15 मिलियन) किसानों तक पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना है।








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश