महासमुंद : खबर निरीक्षण
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कारखाना भिलाई सिविक सेक्टर महात्मा गांधी कला मंदिर में एक दिवसीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें हुलसी चंद्राकर को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
महासमुंद के महिला जनप्रतिनिधि कुर्मी समाज के जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर को पदक गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य अतिथि दुर्ग सासंद माननीय विजय बघेल के करकमलों से सम्मानित किया गया।
हुलसी चंद्राकर का सम्मान समाज के प्रति अग्रसर समाज उत्थान हेतु निरंतर सक्रियता समाजिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समाजिक स्तर से जोड़ना।
आज के युवा पीढ़ी जो समाजिक गतिविधियों एवं समाजिक जानकारियों से पिछड़ते देख उसे हमेशा सजग और जागरूक करने का निरंतर प्रयत्न चंद्राकर जी द्वारा किया जाता है।
हुलसी चंद्राकर इन छह वर्षों में कुर्मी समाज का नाम गौरवान्वित किया है एवं पूर्व में उपसरपंच पद पर कार्यरत थी जो कि बड़ी उपलब्धियां हासिल कर अभी महासमुंद जनपद की उपाध्यक्ष बन चुकी है जिससे कुर्मी समाज गौरवान्वित हुआ है और इन्हीं उपलब्धियां एवं समाजिक सक्रियता के कारण सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि बिज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,दूर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,प्रदेश अध्यक्ष सुनील चंद्राकर,कुर्मी क्षत्रिय समाज महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लता रीषिकेश चंद्राकर,प्रदेश महिला अध्यक्ष तारा चंद्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष सविता चंद्राकर वा समाजिक प्रमुख जन मंच में आशिन रहे एवं
चंद्राकर ने बताया कि ऐसा ऐतिहासिक क्षण का साक्ष बनना और समाजिक क्षेत्र से सम्मानित होना मेरी सौभाग्य है।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन