सरायपाली : खबर निरीक्षण
सराईपाली नगर में मज़दूर पेंटर प्लम्बर साथीयो की विधानसभा स्तरीय बैठक आहूत की गई जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल सम्मिलित हुए l
प्रखर अग्रवाल द्वारा सभी साथियों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई जिसके तहत प्रखर ने श्रम कार्ड से होने वाले फ़ायदे के बारे में उपस्थित लोगो को अवगत कराया गया एवं सभी उपस्थित श्रमवीरो से आग्रह किया कि वे अपने हितों को समझे और समाज के सभी व्यापारिक वर्गों से मिल कर अपना और समाज का सामाजिक,आर्थिक,विकास में योगदान प्रदान करे l
कार्यक्रम में महसमुंद,पिथौरा,सराईपाली,बसना से मज़दूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से विजय अग्रवाल,कमल अग्रवाल,तुषार सेन,विजय नाग,प्रखर शर्मा,अभिनय शाह,अमरुराम साहू,अमरदास बघेल,धनेश निषाद,चोवाराम साहू,किसान लाल,साहू,विनोद साहू,खुमान धीवर,राधेश्याम धीवर, श्यामलाल धीवर,मानसिग ठाकुर,भूपेंद्र सिन्हा,गुलशन कुमार ठाकुर एवं अंचल के मज़दूर साथी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न